2 जनवरी को FOGSI के बैनर तले पूरे भारत में करीब 140 शहरों में एक साथ किया जाएगा वाॅक अठौन व पैदल मार्च का आयोजन | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ ग्वालियर (मप्र), NIT:

2 जनवरी को FOGSI के बैनर तले पूरे भारत में करीब 140 शहरों में एक साथ किया जाएगा वाॅक अठौन व पैदल मार्च का आयोजन | New India Times

Gogs के तत्वाधान में वौक अठौन व पैदल मार्च का आयोजन 2 जनवरी को सुबह आठ बजे से किया जा रहा है। इसका समापन जीवाजी क्लब पर होगा। इसका मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण है। यह आयोजन FOGSI के बैनर तले पूरे भारत में करीब 140 शहरों में एक साथ किया जाएगा। इस आयोजन को इंडिया बुक ऑफ रेकॉर्ड से भी मान्यता मिल सकती है। यह जानकारी देते हुए गोग्स अध्यक्ष डॉ कुसुम सिंघल व सचिव डाॅ वीरा लोहिया ने बताया कि इसमें शहर की विभिन्न संस्थाएं भी शामिल होंगी जिसमें मुख्य रूप से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स, नर्सिंग होम एसोसिएशन, इन्नर व्हील क्लब, शार्प ऐज स्कूल मुख्य रूप से शामिल होंगे। लगभग 200 मेम्बर्स इसमें पैदल चलकर महिला सशक्तिकरण का संदेश देंगे।

2 जनवरी को FOGSI के बैनर तले पूरे भारत में करीब 140 शहरों में एक साथ किया जाएगा वाॅक अठौन व पैदल मार्च का आयोजन | New India Timesमाननीय एसपी नवनीत भसीन मुख्य अतिथि होंगे। डीन डॉ भरत जैन, अधीक्षक डाॅ अशोक मिश्रा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होने हेतु सहमती दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.