अमानगंज में मनाया गया 134 वां कांग्रेस स्थापना दिवस | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ पन्ना (मप्र), NIT:

अमानगंज में मनाया गया 134 वां कांग्रेस स्थापना दिवस | New India Times

अमानगंज शहर के शहीद भगत सिंह स्मारक चौक पर आज अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी का 134 वां स्थपना दिवस बड़े ही हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया। शहीद भगत सिंह स्मारक चौक पर अमानगंज के सभी कांग्रेसी नेता व पदाधिकारी एकत्रित हुए और आजाद चोक में स्थापित शहीद भगत सिंह की मूर्ति के समक्ष भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की फ़ोटो सम्मान सहित स्थपित कर शहीद भगत सिंह की मूर्ति और गांधी जी के फ़ोटो पर रोरी गुलाल लगाकर माल्यार्पण किया गया और मिष्ठान का भोग लगाया गया। तत्पश्चात देश की आन बान शान का प्रतीक देश के तिरंगे झंडे का ध्वज पूजन वंदन कर तिरंगे को फहराया गया। इस आयोजित कार्यक्रम में सभी उपस्थित कांग्रेसियों ने सामूहिक रूप से ध्वज सलामी दी और राष्ट्रगीत का गायन किया साथ ही कांग्रेशू का राष्ट्रीय चिन्ह प्रतीक पंजे के निशान बना ध्वज लहराकर भारत माता की जय, महात्मा गांधी की जय, शहीद भगत सिंह जिन्दाबाद, इंदिरा गांधी जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के जय उद्घोष किये गए। तत्पश्चात ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भभूत सिंह द्वारा नगर अमानगंज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हीरालाल गुरद्वान, राम किशन तिवारी को शाल वा श्रीफल से सम्मानित किय।

इस कार्यक्रम में नगर अमानगंज के कांग्रेसी नेता, कार्यकर्ता, जय सिंह राजपूत, अरविंद सीताराम राजपूत, ऋषभ पाठक, रामधनी राजपूत, बुद्ध सिंह राजपूत, सरताज सिंह राजपूत, अमरजीत सिंह, बाबा राजाकडोरी रजक आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article