हर काम का लगातार फोलोअप होगा और काम के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जायेगा: कलेक्टर भरत यादव | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ ग्वालियर (मप्र), NIT:

हर काम का लगातार फोलोअप होगा और काम के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जायेगा: कलेक्टर भरत यादव | New India Times

ग्वालियर जिला के नवागत कलेक्टर भरत यादव ने अंतरविभागीय समन्वय की पहली बैठक में साफ कहा कि हर काम का लगातार फोलोअप होगा और काम के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। श्री यादव ने कहा कि वे खुद यथासंभव हर फाइल का उसी दिन निराकरण करेंगे। इसी तरह विभागीय अधिकारी भी शासन से प्राप्त पत्रों सहित सभी फाइलों का त्वरित निराकरण करें। अनावश्यक देरी सहन नहीं की जायेगी।

खाद की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कराएं एफआईआर

कलेक्टर भरत यादव ने उप संचालक कृषि, उपायुक्त सहकारिता और विपणन संघ के प्रबंधक को निर्देश दिए कि किसानों को यूरिया सहित अन्य खाद मिलने में बिल्कुल देरी न हो। उन्होंने हिदायत दी कि खाद की कालाबाजारी की जुर्रत करने वालों के खिलाफ पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराएं, साथ ही कहा कि हर खाद की दुकान पर नजर रखें और किसानों को खाद मुहैया कराने में मदद करें।

बैठक में बताया गया कि इसी हफ्ते यूरिया लेकर रेलवे की एक रैक ग्वालियर आयेगी। पिछले दिनों आई रैक से ग्वालियर को 1202 मैट्रिक टन यूरिया मिला है। उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले में रबी की लगभग 82 प्रतिशत बोनी पूरी हो चुकी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article