ओवैस सिद्दीकी, ब्यूरो चीफ अकोला (महाराष्ट्र), NIT :

युवा संशोधक के नाम से प्रख्यात 24 वर्षीय यंग इनोव्हेटर व साइंटिस्ट जव्वाद पटेल भीर से सम्मानित हुए है। हाल ही मे उन्हे जी मिडिया की ओर से दिए जाने वाले जी-युवा सम्मान एवं इन्क़लाब अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

बता दें कि बीते दिनों वे वीआईटी विश्वविद्यालय वेल्लोर तामिलनाडू की ओर से यंग इनोव्हेटर पुरस्कार से सन्मानित किए थे। आरोग्य उर्जा कृषी एवं जल क्षेत्र के संशोधक जव्वाद पटेल के संशोधन व अभिनव उपक्रम के मद्देनजर वे व इन पुरस्कारों हेतू चयनित किए गए हैं।समाज उपयोगी संशोधन में वे विशेष रुप से दिलचस्पी रखते हैं। इनोव्हेशन क्षेत्र में रुचि एवं संशोधक वृत्ती की लगन रखते हुए उन्होंने अकोला ही नहीं महाराष्ट्र का नाम रौशन किया है। आरोग्य क्षेत्र के संशोधन मे छाती का कँसर ढूंढने वाला डिवाइस तथा ब्लड सेम्प्ल लिए बगैर मधुमेह परिक्षण करने वाला डिवाइस उन्होंने निर्माण किया है, साथ ही ऊर्जा क्षेत्र में कहें तो उन्होंने सूरज की ऊर्जा पर चलने वाली एक कार बनाई है जो एक बार चार्ज करने पर १०० किलोमीटर तक चल सक्ती है। जल क्षेत्र के संशोधन में उन्होंने हवा की नमी से पानी निर्माण करने वाला डिवाइस बनाया है। 24 वर्षिय जव्वाद पटेल अपने संशोधन की वजह से प्रांत मे ही नही संपूर्ण भारत में प्रख्यात होने लगे हैं।
