गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस के पूर्व एमपी जफर अली नकवी के नेतृत्व में किया धरना प्रदर्शन | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस के पूर्व एमपी जफर अली नकवी के नेतृत्व में किया धरना प्रदर्शन | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी में विगत शाम को कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान में पूर्व नियोजित धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम सदर चौराहा गोला गोकरननाथ इंदिरा चौक पर संपन्न हुआ, जिसके मुख्य अतिथि पूर्व सांसद जफर अली नकवी, विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश के संगठन सचिव जन भागीदारी यात्रा के संयोजक तरुण पटेल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कुंवर राघवेंद्र बहादुर सिंह ने की।

कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद सभी कार्यकर्ता पूर्व सांसद जफर अली नकवी के नेतृत्व में मिल गेट के लिए कूच करते हुए नारेबाजी के साथ पहुंचे और वहां पर मौजूद उपजिलाधिकारी गोला, जीएम बजाज हिंदुस्तान शुगर मिल, पुलिस क्षेत्राधिकारी गोला आदि सक्षम अधिकारियों से ज्ञापन सौंपने से पहले वार्ता हुई। उपजिलाधिकारी गोला ने अपने स्तर की जिन समस्याओं को जो ज्ञापन में है उसका निस्तारण करने का आश्वासन दिया। जीएम बजाज मिल ने भी अपनी असमर्थता जताते हुए भुग्तान में देरी के लिए खेद प्रकट किया जिस पर प्रदेश सचिव कांग्रेस पार्टी सदस्य जिला पंचायत प्रहलाद पटेल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आज हमारे किसानों का शोषण हो रहा है। गन्ना भुगतान ना हुआ, सट्टा नीति में संशोधन न हुआ तो अगले माह की 17 जनवरी को पुनः हम मील का घेराव करेंगे क्योंकि किसान पूरी तरह से खोखला हो चुका है। बजाज ग्रुप अपनी एक इकाई से दो दर्जन से ज्यादा इकाई स्थापित कर चुका है फिर किसान का भुगतान क्यों नहीं किया। हमें चीनी का दाम बता करके अल्कोहल कागज की चीजें उत्पादित होती हैं उनको छुपाए रखना एक साजिश है। एक कुंटल पिराई करने में 22 लीटर अल्कोहल बनता है जिसकी कीमत बाजार में काफी है फिर भी चीनी चीनी चिल्लाना ठीक नहीं है। इस पर मिल प्रशासन को संवेदनशीलता बरतनी होगी, भुगतान करना होगा नहीं तो हर माह धरना प्रदर्शन कांग्रेस पार्टी किसानों के हित में करेंगी।

कार्यक्रम में निघासन से सरदार भुल्लर, सरदार सिंह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के बेटे सत्य प्रकाश बाजपाई, ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम कुमार वर्मा, नगर अध्यक्ष शैहजेंद्र दीक्षित, युवा नेता विपुल गुप्ता, अंकुश पाल वर्मा, मोहम्मदी से आए ब्लॉक अध्यक्ष सत्य बंधु गौड, बलराम वरुण, मैगलगंज से चल कर के आए जिला उपाध्यक्ष सुशील कुमार शुक्ला, जिला महामंत्री रजनीश मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य रघुनंदन राजपासी, जिला पंचायत सदस्य श्रीकांत गौतम, महिला नेता चंद्रप्रभा अवस्थी, अमीनगर से अनस खान, सगीर खान, चाचा नवी शेर, कैप्टन मोनिस अली नकवी, रामपाल राज, अशोक सक्सेना, संजीव मिश्रा, पंडित ज्योति प्रसाद तिवारी, शोएब अहमद, श्रीपारस प्रसाद मिश्रा, राम कुमार वर्मा, हसन रजा बरकाती, पंकज पटेल, युसूफ खान, गौरव मिश्रा, मोनू सिंह, रवि गोस्वामी सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता व जन समूह के साथ साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

By nit