आबिद कुरेशी, आगरा (यूपी), NIT:

तेलंगाना राज्य के 8 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने वाली एमआईएम के 7 सीटों पर जीत की खबर मिलते ही आगरा में कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए जश्न मनाया।
तेलंगाना विधानसभा इलेक्शन 2018 के रिज़ल्ट में सबसे पहले AIMIM नेता अकबरुद्दीन ओवैसी की बड़ी जीत की खबर मिलने से पार्टी नेताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। ओवैसी ने चंद्रायनगुट्टा सीट से लगातार पांचवी बार जीत दर्ज की है। तेलंगाना की 119 विधानसभा सीटों में से आठ सीटों पर एमआईएम ने उम्मीदवार उतारे थे और 7 सीटों पर जीत हासिल की है। इस जीत से आगरा एआईएमआईएम के जिला कार्यालय पर जश्न का माहौल दिखाई दिया।
जीत के बाद जश्न का माहौल
AIMIM के जिलाध्यक्ष मोहम्मद इदरीस ने बताया कि मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी ने विधानसभा चुनाव जीत लिया है। ओवैसी ने चंद्रायनगुट्टा सीट से लगातार पांचवी बार जीत दर्ज की है।
