भाजपा जिलाध्यक्ष पर कार्रवाई के लिए भारिप बहुजन महासंघ ने आंदोलन कर दिया ज्ञापन | New India Times

नरेंद्र इंगले, ब्यूरो चीफ जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

भाजपा जिलाध्यक्ष पर कार्रवाई के लिए भारिप बहुजन महासंघ ने आंदोलन कर दिया ज्ञापन | New India Times

जलगांव जिले के चोपडा तहसील स्थित शहर कोतवाली में बतौर थानाध्यक्ष तैनात श्री किशन नजन पाटिल का राजनितीक दबाव में जिला मुख्यालय मे किये गया तबादला तत्काल रद्द कर उनके तबादले के लिए जिम्मेदार भाजपा जिलाध्यक्ष श्री उदय वाघ पर कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर आज जामनेर शहर के भुसावल तिराहे पर भारिप बहुजन महासंघ के पदाधिकारीयो ने रास्ता रोको आंदोलन किया है। पुलिस निरीक्षक श्री प्रताप इंगले को सौंपे निवेदन मे कहा गया है कि कुछ दिनो पहले कर्तव्य पर तैनात रहते श्री किसन पाटील द्वारा कानून कि अवमानना के दोषी रहे चोपडा भाजपा के पदाधिकारीयो को सबक सिखाया गया था जिससे आहत हुए भाजपा पदाधिकारीयो ने सुबे मे भाजपा कि सरकार का लाभ उठाते भाजपा जिलाध्यक्ष श्री उदय वाघ के जरीये प्रशासन पर दबाव बनाकर श्री किसन पाटील का गैरकानूनी तरीके से जबरन तबादला करवाया ! इस तरह भाजपा कि कथित गुंडागर्दी ने श्री किसन पाटील का मनोबल गिराकर पूरे पुलिस महकमे कि साख के साथ खिलवाड कि है इस लिए भाजपा जिलाध्यक्ष पर कानूनी कार्रवायी कि मांग निवेदन मे कि गयी है। इस आंदोलन मे काशिनाथ गायकवाड, भागवत सुरलकर, सचिन सुरवाडे समेत अन्य पदाधिकारी मौजुद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.