रोडवेज चौकी के सामने मोबाइल शाप में हुई लाखों की चोरी | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT

रोडवेज चौकी के सामने मोबाइल शाप में हुई लाखों की चोरी | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की कोतवाली सदर क्षेत्र के अन्तर्गत लगातार चोरी छिनैती ठगी सट्टे समेत कई आपराधिक घटनाओं का शिलसिला बढ़ गया है लेकिन कोतवाली पुलिस किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर पा रही है।अभी एक सप्ताह पहले जल निगम चौराहे के पास स्थित एक दूध व्यापारी की दुकान में चोरी हुई थी जिसमें अभी तक कोई चोर नहीं पकड़े जा सके। जिसके बाद पंजाबी कालोनी की निवासी कल्पना शाहू पुत्री निर्मल कुमार जो अपने आफिस से काम करके वापस आ रही थी तभी बहराईच रोड पर एक आटो सेल्स के पास सरेशाम स्कूटर सवार युवकों ने उसकी पर्स छीन कर भाग गये और पीड़िता ने चौकी में घटना की शिकायत दी लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। एक तरफ जहां लखीमपुर पुलिस रात्रि गश्त व चौकसी के दावे करती है वहीं पूरे जिले में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें रोडवेज पुलिस चौकी से महज 25 मीटर की दूरी पर स्थित आकाश मोबाइल केयर की दुकान पर चोरों द्वारा शटर की टीन के सहारे दुकान के अंदर घुस गये और चोरी करने में कामयाब हो गये।आसपास के लोगों ने बताया कि बस अड्डा चौकी में देर रात्रि से सुबह तक चौकी का दरवाजा बंद कर दिया जाता है और दरवाजा बंद करके पुलिस के सिपाही चले जाते हैं यदि कोई भी झगड़ा हो जाये या फिर एक्सीडेंट या अन्य अनहोनी होने पर वह लोग सदर कोतवाली में सूचना देते है।इसी के चलते सवालों के घेरे में आ रही है रोडवेज बस अड्डा चौकी।आकाश मोबाइल केयर के स्वामी अंकुश चेतवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि वह कल रात लगभग 8 बजे के करीब अपनी दुकान बंद करके घर गए थे और जब सुबह 10 बजे के समय अपनी दुकान खोली तो सारा सामान अस्त व्यस्त पाया दुकान में लगभग सारे मल्टीमीडिया मोबाइल व नगद रुपया चोर चोरी करके ले गए उनके द्वारा बस अड्डा चौकी वर्क सदर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई जिसमें सीओ सिटी आरके वर्मा व बस अड्डा इंचार्ज शिव प्रकाश पांडेय ने मौके पर निरीक्षण किया व दुकान में लगे सीसीटीवी बंद पाये गये, दुकान स्वामी के पूछने पर उसने बताया विगत कई महीनों पहले शॉर्ट सर्किट होने की वजह से दुकान में आग लग चुकी थी उसी कारण रात्रि में दुकान मालिक सारे सीसीटीवी कैमरे वा लाइट बंद करके जाता था पुलिस द्वारा फॉरेंसिक टीम बुलाकर फिंगरप्रिंट के नमूने लैब में भेज दिए गए प्रार्थी द्वारा कोतवाली सदर में अज्ञात चोरों के विरुद्ध एफ आई आर के लिए तहरीर दी है।

शहर में बढ़ती चोरियों को लेकर कोतवाल से मिले व्यापारी

लखीमपुर खीरी शहर में हो रही लगातार मोबाइल शॉप चोरियों को लेकर शहर के सभी मोबाइल व्यवसाई अपनी दुकानें बंद कर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता कन्हैया की अगुवाई में सीओ सिटी से मुलाकात कर उक्त घटना को बताया जिस पर सीओ सिटी ने रात्रि गस्त बढाने की बात कही जिसके बाद व्यापारियों शहर कोतवाल से मिलकर घटना की जांच कराने और अज्ञात चोरों पर कार्रवाई करने की मांग की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.