धुलिया मनपा पर बीजेपी का कब्जा, 74 में 50 सीटें जीत बीजेपी ने रचा इतिहास | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ धुले (महाराष्ट्र), NIT:

धुलिया मनपा पर बीजेपी का कब्जा, 74 में 50 सीटें जीत बीजेपी ने रचा इतिहास | New India Times

धुलिया मनपा चुनाव में बीजेपी ने विरोधी पार्टियों को चारों खाने चित्त कर दिया है। बीजेपी महानगर पालिका चुनाव में 74 सीटों में से 50 सीटें हासिल यहां एक नया इतिहास रच दिया है। इस जीत से पूरे राज्य में भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।

धुलिया मनपा पर बीजेपी का कब्जा, 74 में 50 सीटें जीत बीजेपी ने रचा इतिहास | New India Times

जानकारी के अनुसार, रक्षा राज्यमंत्री डॉक्टर सुभाष के कार्यालय में सोमवार सुबह से ही भाजपा नेताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। भाजपा नेता जीत के जश्न में एक-दूसरे के रंग लगा रहे हैं। इस मौके पर रक्षा राज्यमंत्री मंत्री सुभाष भामरे ने सभी जीते हुए प्रत्याशियों को बधाई दी, इसके साथ ही उन्होंने जो जीत नहीं पाए उनके लिए भी समीक्षा करने की बात कही।

धुलिया मनपा पर बीजेपी का कब्जा, 74 में 50 सीटें जीत बीजेपी ने रचा इतिहास | New India Times

बता दें कि भाजपा ने धुलिया में नगर निगम की 74 सीटों में से 50 सीटों पर बड़ी जीत दर्ज की हैं। वही पर बीजीपी के बागी विधायक अनिल गोटे चारों खाने चित्त हो गए हैं और मात्र एक सीट पर ही गोटे को संतोष करना पड़ा है। वहीं पर हैदराबाद की पार्टी एमआईएम ने 4 सीटों पर कब्जा जमाया हैं। इसी तरह से समाजवादी पार्टी ने 2, शिवसेना ने 2, राकांपा ने 9, कांग्रेस ने 5 और बीएसपी ने एक सीट जीत दर्ज करवाई है। इस तरह धुलिया महानगर पालिका में बीजीपी सब से बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। पार्टी ज़िला अध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने जीत का श्रेय जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन, रक्षा राज्य मंत्री डॉ सुभाष भामरे, पर्यटन मंत्री जयकुमार रावल और शहर के मतदाताओं को दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.