शेंदुर्नी नगर पंचायत चुनाव: कडी सुरक्षा के बीच हो रहा है मताधिकार का प्रयोग | New India Times

नरेंद्र इंगले, ब्यूरो चीफ जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

शेंदुर्नी नगर पंचायत चुनाव: कडी सुरक्षा के बीच हो रहा है मताधिकार का प्रयोग | New India Timesजलगांव जिला के जामनेर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की शेंदुर्नी नगर पंचायत के पहले आम चुनाव के लिए आज 9 दिसंबर को वोट डाले जा रहे हैं। 1 लोकनियुक्त नगराध्यक्ष और 17 पार्षदों के लिए होने रहे इस आम चुनाव के लिए प्रशासन ने कुल 9 मतदान केंद्र और 22 बुथ बनाए हैं। कुल 19 हजार 958 मतदाताओं मे 9365 पुरुष तथा 8593 महिला वोटर्स अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

सुबे के जलसंपदा मंत्री श्री गिरीश महाजन के गृह निर्वाचन क्षेत्र की इस नगर पंचायत में भाजपा ने वर्तमान सरपंच श्रीमती विजया खलसे को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया है, वहीं आजादी के बाद से अब तक शेंदुर्नी जिला परीषद गुट में विधानसभा के पूर्व उप सभापती स्व श्री गजाननरावजी गरुड की राजनीतिक विरासत को अभेद्य और बरकरार रखने वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस के कद्दावर नेता श्री संजय गरुड ने NCP कांग्रेस गठबंधन की ओर से अपनी भतीजी कु. क्षितिजा प्रवीण गरुड को बतौर नगराध्यक्ष मैदान में उतारकर भाजपा को कडी चुनौती दी है, जिसके कारण चुनाव का माहौल बेहद संवेदनशील है। वहीं पार्षद की कुल 17 सीटों के लिए मुख्य विपक्षी दलों के अलावा शिवसेना, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के 53 प्रत्याशी मैदान में हैं। शेंदुर्नी पहुंचे सहयोगी संवाददाता द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर 2 बजे तक मतदान का प्रतिशत 52 रहा है। अधिकारियों के मुताबिक शाम साढे पांच बजे तक 75 से 80 फीसदी तक मतदान होने की संभावना है। वोटों की गिनती 10 दिसंबर कि सुबह आरंभ होगी। सूत्रों के मुताबिक मतदान के दौरान किसी भी अप्रिय घटना कि कोई जानकारी नहीं है।

कथित वाहन कि तोडफ़ोड

शेंदुर्नी नगर पंचायत चुनाव: कडी सुरक्षा के बीच हो रहा है मताधिकार का प्रयोग | New India Times

8 दिसंबर की रात सोयगांव सड़क पर कुछ अंजान लोगों ने MH 19 AX 6561 बलेरो वैन को इस संदेह पर फ़ोड दिया कि वैन में वोटों की खरीद फरोख्त के लिए किसी खास दल का नगदी रुपया लाया जा रहा है। इस वारदात में बलेरो के चालक स्वामी पाटील की अज्ञात भीड़ ने जमकर धूलाई की। इस दौरान वैन में सवार अन्य लोगों के फरार होने की बात बताई गयी है। मामले को लेकर पहुर कोतवाली में अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं हुयी है। वोटिंग के लिए शेंदुर्नी मे पुलिस प्रशासन के सभी आला अधिकारीयो के साथ लगभग 300 पुलिस कर्मी तैनात करवाए गए हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article