खसरा-रूबेला का टीका लगते ही एक दर्जन से ज्यादा बच्चे हुए बीमार | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

खसरा-रूबेला का टीका लगते ही एक दर्जन से ज्यादा बच्चे हुए बीमार | New India Timesलखीमपुर खीरी में खसरा-रूबेला इंजेक्शन लगने से एक दर्जन से ज्यादा बच्चे बीमार हो गए हैं, सभी बच्चों को मितौली स्थिति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बच्चों की हालत बिगड़ने की खबरों से स्वास्थ्य अधिकारियों के होश उड़ गए।

दरअसल मितौली ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय मदारीपुर में टीकाकरण अभियान चल रहा था, जहां खसरा-रूबेला इंजेक्शन बच्चों के लगाए जा रहे थे कि अचानक बच्चों ने सिर दर्द की शिकायत की और एक के बाद एक एक दर्जन से ज्यादा बच्चों की हालत बिगड़ने लगी। मौके पर मौजूद टीकाकरण की टीम भी घबरा गई और आनन फानन में स्वास्थ्य अधिकारियों को मामले की सूचना दी गई, इसी दौरान बच्चों के परिजन भी बड़ी संख्या में स्कूल आ पहुंचे। परिजनों का कहना है कि टीका लगने के बाद उनके बच्चों की तबीयत बिगड़ी है, वहीं मौके पर पहुंचे अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलबीर सिंह ने बताया कि बच्चों की तबीयत ठीक है, बच्चे घबरा गए हैं, पूरे मामले पर वह नजर बनाए हुए हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.