शहर की कायापलट विकास बीजीपी ही कर सकती है, भयमुक्त शहर हेतु बीजीपी को बहुमत दें: गिरिश महाजन, भाजपा ने मनपा चुनाव के लिए जारी किया घोषणापत्र, कई योजनाओं का किया एलान | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ धुले/नंदुरबार (महाराष्ट्र), NIT:

शहर की कायापलट विकास बीजीपी ही कर सकती है, भयमुक्त शहर हेतु बीजीपी को बहुमत दें: गिरिश महाजन, भाजपा ने मनपा चुनाव के लिए जारी किया घोषणापत्र, कई योजनाओं का किया एलान | New India Times

भाजपा धुलिया मनपा चुनाव के लिए बुधवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। 15 सूत्रीय घोषणा पत्र में वादों की बरसात करते हुए भाजपा ने हर वार्ड में गली, नाली, साफ सफाई, नियमित तौर पानी, युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक के लिए कल्याणकारी योजनाओं का एलान किया है।

रक्षा राज्यमंत्री डॉक्टर सुभाष भामरे के मुख्यालय में जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन, पर्यटन मंत्री जयकुमार रावल की मौजूदगी में घोषणा पत्र जारी किया गया। सांसाद तथा रक्षा राज्यमंत्री डॉक्टर सुभाष भामरे ने कहा कि शहर में हर जगह भाजपा निकाय चुनाव में बाजी मारेगी। भाजपा बहुमत के साथ निकायों का गठन करेगी और केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के कार्यक्रमों को तेजी से लागू किया जाएगा।

घोषणा पत्र में स्मार्ट सिटी की कार्ययोजना को बढ़ावा देते हुए साफ सफाई का बेहतर प्रबंधन करने, गलियों और नालियों के बेहतर रखरखाव, स्ट्रीट लाइटों की पर्याप्त व्यवस्था करने, डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए सभी उचित कदम उठाने का वादा किया गया है। युवाओं को स्वरोजगार शहर में ही उपलब्ध कराने का वादा किया गया है। बुजुर्गों (वरिष्ठ नागरिकों) के लिए रीक्रिएशनल क्लब चिकित्सा शिविर मनपा अस्पताल में मल्टीस्पेशलिटी सुविधा युक्त बनाने का वादा भी किया गया है।

शहर की कायापलट विकास बीजीपी ही कर सकती है, भयमुक्त शहर हेतु बीजीपी को बहुमत दें: गिरिश महाजन, भाजपा ने मनपा चुनाव के लिए जारी किया घोषणापत्र, कई योजनाओं का किया एलान | New India Times

पत्रकार परिषद को संबोधित करते हुए जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन ने शहर वासियों को भयमुक्त होकर भजपा को मतदान करने का आवाहन किया. सुंदर भयमुक्त शहर का निर्माण करना है तो मतदाताओं के सामने बीजेपी के अलावा दूसरा कोई पर्याय नहीं है मतदाताओं की मानसिकता भी बदली है इस बार मतदाता जागरूक हैं दूसरों को मौका दिया है लेकिन अबकी बार विकास के लिए धुलिया कर वोट करंगे , ब्लैक मेलिंग दादागिरी की भाषा के चलते व्यापार उद्योग स्थापित नहीं हुए शहर का विकास अन्य शहरों के मुकाबले नहीं हो सका महानगर पालिका निगम में बीजीपी को बहुमत मिलता है तो 2 सालों में शहर की कायापलट होंगी .शहर में भयमुक्त प्रशासन देकर मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने जाएंगी। मतदाताओं ने निर्भय होकर बीजीपी को मतदान करें नगर में नियोजन बद्ध तरीके से पय जल का वितरण किया जाएगा बीजेपी ही शहर का विकास कर सकती है केन्द्र और राज्य में बीजेपी की सरकारें है महानगर पालिका चुनवों में बीजीपी को वोट देकर विकास में साथ देने की अपील जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन ने नागरिको से की।

घोषणा पत्र में किये गये वादे:

सफाई को विशेष महत्व, स्वच्छ नगर, हरित नगर, स्वस्थ्य नगर, बेहतर सड़कें, बेहतर पेयजल व्यवस्था, एलईडीस्ट्रीट लाइट, निशुल्क सामुदायिक शौचालय, महिलाओं के लिए बचत समूहों की व्यवस्था, हर घर में नियोजन बद्ध पानी वितरण, सुदृढ़ नगर बस सेवा, महिलाओं को प्रभावी संरक्षण, प्रशासन में पारदर्शिता होगी और वह जनता के प्रति उत्तरदाई होगी, सभी प्रभाव प्रकारों के देन की ऑनलाइन व्यवस्था, नगरों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकास, वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था।

By nit