गुलजार अहमद, ब्यूरो चीफ मैनपुरी (यूपी), NIT:

मैनपुरी जिला के थाना विछवां के समीप जीटी रोड पर बुलंदशहर के इज्तिमा कार्यक्रम से एक वोल्वो बस 45 सवारियां भरकर वापस सलौन रायबरेली जा रही थी कि भोगांव की तरफ से आ रहे कोयले से भरे ट्रक ने बस को जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर लगने से बस में अफरा तफरी मच गई और दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। मामले की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया और साथ ही क्रेन मंगाकर दोनों वाहनों को अलग किया। इस दौरान लगभग दो घंटे तक दोनों तरफ आवागमन बाधित रहा। मामले की सूचना पर मैनपुरी सीओ सिटी के अलावा अन्य थाने का फोर्स भी मौके पर पहुंच गई थी।

मिली जानकारी के अनुसार बुलंदशहर से रायबरेली जा रही एक वोल्वो बस को सामने से आ रहे एक कोयला भरे ट्रक के ड्राइवर हरदीप पुत्र मंगूलाल निवासी सुनौरा थाना भोगांव ने टक्कर मार दी जिसमें वह घायल हो गया और सामने बस में बैठी सवारिया ड्राइवर सुलेमान पुत्र रहमान 40, इरफान पुत्र इदरीश 24, सफी पुत्र मोहम्मद 60, मसूद पुत्र स इद खान 55, जीशान पुत्र सफी खां 16, गुड्डू पुत्र हसीन 30 मोहम्मद सिद्दीकी पुत्र हजूर खान हाफिज पुत्र रियाज खान मसूद पुत्र जीशान, जीशान पुत्र शकील, मोहम्मद गुलफाम पुत्र मुस्तकाम, इस्लाम पुत्र बदलू, कल्लन खा पुत्र हाजी लाल, मोहम्मद सुलेमान अरबाज पुत्र गढ़ मुनीर खां व हमान सुलेमान अब्दुल इदरीश के अलावा अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया है जहां उनकी हालत सही है। दुर्घटना के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। मामले की सूचना पर सीओ सिटी, थानाध्यक्ष विछवा मुकेश कुमार ने पहुंचकर कर क्रेन बुलाकर दोनों वाहनों को अलग किया। इस दौरान 2 घंटे तक दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइने लगी रहीं।
