मदरसा इशा अतुल इस्लाम में स्व. भारत भूषण अग्रवाल व स्व. सुशीला देवी अग्रवाल की स्मृति में हुआ खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

मदरसा इशा अतुल इस्लाम में स्व. भारत भूषण अग्रवाल व स्व. सुशीला देवी अग्रवाल की स्मृति में हुआ खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील
गोला गोकर्णनाथ खीरी में न्यू चिल्ड्रन वेलफेयर सोसायटी के द्वारा मदरसा इशा अतुल इस्लाम जूनियर हाई स्कूल में +स्वर्गीय भारत भूषण अग्रवाल एवं स्वर्गीय सुशीला देवी अग्रवाल की स्मृति में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें नगर पालिका परिषद की लोकप्रिय अध्यक्ष माननीय मीनाक्षी अग्रवाल के प्रतिनिधि अरविंद पांडेय, कार्यक्रम अध्यक्ष, बैजनाथ अग्निहोत्री, विशिष्ट अतिथि न्यू चिल्ड्रन वेल्फेयर सोसायटी अध्यक्ष आलोक तिवारी, कोषाध्यक्ष महेंद्र वर्मा, मौलाना हारून रशीद, मौलाना डॉक्टर शरीफ, राकेश तिवारी, इसरार अंसारी, अशरफ सिद्दीकी, असलम खान उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पांडेय ने कहा कि न्यू चिल्ड्रन वेलफेयर सोसायटी बच्चों के विकास के लिए कार्य करती है, इसी के मद्देनजर विद्यालय में कार्यक्रम कराया गया। चिल्ड्रन वेलफेयर सोसायटी की संरक्षिका नगर पालिका परिषद की लोकप्रिय अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल एवं नगर के प्रमुख समाजसेवी वरुण अग्रवाल का सहयोग सराहनीय है।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेमचंद वर्मा, प्रधानाचार्य जनाब असद उल्लाह खान व बच्चों ने गीत राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किए, कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय प्रबंधक जनाब अनीश अहमद ने किया।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष माननीय मीनाक्षी अग्रवाल के प्रतिनिधि अरविंद पांडेय, सभासद पीयूष मिश्रा, सुरेंद्र सिंह, असलम खान, अशरफ खान, अनिल गुप्ता, विवेक पांडेय, शिवम सिंह, शुभम शुक्ला, आदित्य गुप्ता एवं अभिभावक गण उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article