आसिम खान, ब्यूरो चीफ छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:
जुन्नारदेव विकासखंड के दमुआ थाना अंतर्गत एक मामले में जब एक युवक ने अपनी प्रेमिका को किसी अन्य व्यक्ति के साथ मात्र बात कर लिए जाने के आधार पर ही अवैध संबंध मानकर उसे मौत के घाट उतार दिया जिसका खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जुन्नारदेव अनुविभाग के दमुआ थाना क्षेत्र में बीते 6 नवंबर 2018 को आरोपी युवक संजय उईके ने अपनी प्रेमिका ज्योति कुमरे (19 वर्ष) को सारणी रोड स्थित झिर्रीघाट के जंगलों में घुमाने के बहाने ले गया और फिर वहां उसका गला घोटकर हत्या कर दी। झिर्रीघाट के इस घाट में अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतार देने के बाद उसके मन में सहसा ही यह डर सताने लगा कि वह शव की शिनाख्त किए जाने पर पुलिस की गिरफ्त में आ सकता है। तब उसने 2 दिन बाद फिर घटनास्थल पर पेट्रोल लेकर पहुंच गया जहां ज्योति कुमरे के शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और फिर वह निश्चिंत हो गया। घटना की वीभत्ससा को देख कर जिला पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह के द्वारा एसडीओपी अभिलाष धारू के नेतृत्व में जांच दल गठित कर दिया गया था। अनुविभागीय अधिकारी अभिलाष धारु के निर्देशन में दमुआ पुलिस के द्वारा इस मामले में लगातार मेहनत और समझदारी से कार्य करते हुए अंततः आरोपी युवक संजय उईके को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी युवक संजय उइके पर भादवि की धारा 302, 201 और 364 के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
