अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों के अधिमान्यता कार्ड के नवीनीकरण की ऑनलाईन प्रक्रिया दिसम्बर माह के प्रथम सप्ताह से होगी शुरू | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों के अधिमान्यता कार्ड के नवीनीकरण की ऑनलाईन प्रक्रिया दिसम्बर माह के प्रथम सप्ताह से होगी शुरू | New India Times

मध्यप्रदेश एवं दिल्ली के अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों के अधिमान्यता कार्ड के नवीनीकरण की ऑनलाईन प्रक्रिया दिसम्बर माह के प्रथम सप्ताह से प्रारंभ हो रही है। अधिमान्य पत्रकार को कार्ड नवीनीकरण के लिए अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड से अपना आवेदन खोलकर उसे भरना होगा। पासवर्ड भूलने पर अपने एक्जिस्टिंग यूजर लॉग-इन में जाकर अपना फार्गेट पासवर्ड निर्मित कर सकते हैं।
दैनिक समाचार पत्र से अधिमान्यता नवीनीकरण के लिए संपादक की अनुशंसा, प्रसार संख्या, अधिमान्यता कार्ड की प्रति अपलोड करनी होगी। साप्ताहिक समाचार पत्र से अधिमान्यता नवीनीकरण के लिए संपादक की अनुशंसा, प्रसार संख्या, नियमितता प्रमाण पत्र, अधिमान्यता कार्ड की प्रति अपलोड करनी होगी। इसी प्रकार वेबसाइट से अधिमान्यता नवीनीकरण के लिए संपादक की अनुशंसा, एक माह में तीस हजार हिट्स का गुगल एनेलेटिक्स प्रमाण पत्र और अधिमान्यता कार्ड की प्रति अपलोड करनी होगी।
स्वतंत्र पत्रकार को अधिमान्यता नवीनीकरण के लिए एक माह में दो लेख कुल 24 लेखों की पीडीएफ फाईल तथा अधिमान्यता कार्ड की प्रति आवेदन भरते समय अपलोड करनी होगी। फीचर एजेन्सी से अधिमान्यता नवीनीकरण के लिए संपादक की अनुशंसा, फीचर एजेंसी के ग्राहकों की सूची एवं अधिमान्यता कार्ड की प्रति अपलोड करनी होगी। अधिमान्यता नवीनीकरण के लिए संबंधित जिला जनसम्पर्क अधिकारी की अनुशंसा भी आवश्यक होगी। अनुशंसा के अभाव में नवीनीकरण करना संभव नही होगा। अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार अपने नवीन कार्ड में पता या किसी अन्य जानकारी में संशोधन भी करवा सकते हैं। नवीनीकरण फार्म भरने में किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर श्री ललित कुमार उपाध्याय, अधिमान्यता शाखा जनसम्पर्क संचालनालय भोपाल के मोबाईल नम्बर-9993374395 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.