राजा भईया के राजनीतिक जीवन की दूसरी पारी शुरू, रजत जयंती समारोह की सफलता के लिए समर्थकों ने झोंकी पूरी ताकत, रैली में शामिल हो सकते हैं लाखों लोग | New India Times

दयाशंकर पांडेय, ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़ (यूपी), NIT:

राजा भईया के राजनीतिक जीवन की दूसरी पारी शुरू, रजत जयंती समारोह की सफलता के लिए समर्थकों ने झोंकी पूरी ताकत, रैली में शामिल हो सकते हैं लाखों लोग | New India Times

उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता राजा भैया ने राजनीति की दूसरी पारी शुरू कर दी है। कल 30 नवंबर को लखनऊ में होने वाले रजत जयंती समारोह की सफलता हेतु समर्थकों ने पूरी ताकत झोंक दी है। बताया जा रहा है कि इस रैली 5 लाख से ज्यादा लोग शामिल होंगे। राजा भैया के समर्थकों का दावा है अब तक के सभी पुराने आंकड़े टूट जाएंगे और रमाबाई पार्क का पूरा मैदान भर सकता है। इस रैली से सभी राष्ट्रीय व क्षेत्रीय पार्टियों में खलबली मच सकती है।

कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भईया द्वारा लेटर पैड पर खुला आमंत्रण पत्र जारी किया गया है।

“बुलावे नहीं भेजे जाते कभी जंग ए स्वाभिमान में, योद्धा खुद चलकर आते है युद्ध के मैदान में।

जानकारी के अनुसार लखनऊ ले जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था कर दी गई है। कुन्डा से भी चारबाग जाएगी जनसत्ता एक्सप्रेस। उत्तरप्रदेश व देश के कोने कोने से लाखों लोग पहुँच रहे है। लखनऊ में अभी तक का सभी रिकॉर्ड ध्वस्त हो सकता है। ये देश की पहली रैली होने जा रही है जिसमे एक नेता कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया व उनके समर्थकों के द्वारा इतनी बड़ी भीड़ होने जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.