मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

महिला एवं बाल विकास मंत्री एंव बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी ने बुरहानपुर सहित प्रदेश में शांति और सौहार्दपूर्ण मतदान सम्पन्न होने की सभी प्रदेश वासियों को बधाई दी है। श्रीमती चिटनिस के अनुसार प्रदेश वासियों ने लोकतंत्र के इस महापर्व में सहभागी होकर एक सशक्त राष्ट्र निर्माण में महती भूमिका निभाई है।उन्होंने सभी मतदाताओं का अभिनंदन किया है।
