ट्रैक्टर-ट्राली चालकों को यातायात के नियमों के लिये किया गया जागरूक | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

ट्रैक्टर-ट्राली चालकों को यातायात के नियमों के लिये किया गया जागरूक | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर के ईमानदार पुलिस अधीक्षक डॉ. एस.चिनप्पा के निर्देशानुसार चलाये जा रहे यातायात माह को टीएसआई विपिन शुक्ला भी अपना दायित्व बहुत ही अच्छी तरीके से निभा रहे हैं।
उन्होंने आज मंडी समिति रोजा में बिक्री हेतु अनाज लेकर आए किसानों ट्रैक्टर चालकों को अपने संवोधन मे यातायात के नियमों के बारे में बताया गया साथ यह भी कहा की आप लोग अपने ट्रैक्टर ट्रालिओं मे शरद ऋतु के चलते हुये वाहनों मे पीली लाईटो का प्रयोग करें एवं डबल ट्राली न जोड़े (ओवर लोड़ )न चलाये वाहनो मे लगे डेग, टेपरिकार्डर को सीमित ध्वनि से वजायें जिससे पीछे से आ रहे वाहनों को पास,ओवरटेक करते समय उनके हार्न की आवाज आप को सुनाई दे व किसी को पास लेने मे कष्ट का सामना न करना पड़े ।इस अभियान के दौरान लगभग 50 ट्रैक्टर ट्रालियों मे रिफलेक्टर भी लगाये।

मौके पर यातायात प्रभारी विपिन शुक्ला, सहायक प्रभारी आशीष त्यागी, हेड कांस्टेबल अमित कुमार पांडे, हेड कांस्टेबल रामनिवास पाल, हेड कांस्टेबल मनोज सिंह उपस्थित रहे।

By nit