पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए छात्र जदयू के प्रत्याशी घोषित | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ पटना (बिहार), NIT:

पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए छात्र जदयू के प्रत्याशी घोषित | New India Times

छात्र जदयू ने पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। जानकारी देते हुए छात्र जदयू के प्रदेश अध्यक्ष श्याम पटेल व पटना विवि छात्र जदयू अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि कोर कमेटी द्वारा हुए निर्णय के मुताबिक सेन्ट्रल पैनल में अध्यक्ष पद के लिए वाणिज्य महाविद्यालय के बी कॉम के छात्र मोहित प्रकाश, उपाध्यक्ष के लिए साइंस कॉलेज के छात्र आशीष पुस्कर, महासचिव पद के लिए पटना वीमेंस कॉलेज की बीएमसी द्वितीय वर्ष की छात्रा अदिति शाह, सचिव पद के लिए पटना ट्रेनिंग कॉलेज के छात्र अरविन्द कुमार चैधरी एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए पटना लॉ कॉलेज के छात्र कुमार सत्यम का नाम तय हुआ है। दोनों नेता दावा कहा कि छात्र जदयू गैर राजनीतिक पृष्ठभूमि के विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले कर्मठ एवं जुझारू छात्र को मौका दे रही है।

छात्र जदयू परिवारवाद व किसी खास जाति संप्रदाय से उपर उठकर शिक्षाग्रहण करने वाले छात्र छात्राओं को राजनीति में आगे आने का मौका दे रही है।

छात्र जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि छात्र जदयू के प्रत्याशी सोमबार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस मौके विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले हजारो छात्र मौजूद रहेंगे।

इस मौके पर पूर्व पुसु अध्यक्ष दिव्यांशु भारद्वाज, चंदन सिंह, मनीष सिंह, अनुप्रिया, प्रदेश महासचिव अंबुज पटेल, रवि सिंह, अंकित तिवारी, मनीष यादव, शादाब आलम, अजीत कुमार, राज सिन्हा, अजय यादव, नीतीश पटेल, प्रशांत पटेल समेत कई छात्र मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article