संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ ग्वालियर (मप्र), NIT:

पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मतदान के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय ग्वालियर में अस्थाई मतदान केन्द्र बनाए गए हैं जहाँ कल से पुलिसकर्मी मतदान कर रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय ग्वालियर में दिनांक 24-25/11/2018 को 02 दिवसीय मतदान शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें ग्वालियर पुलिस के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रातः 09:00 से सांय 05:00 बजे तक मतदान किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक ने ग्वालियर जिले में पदस्थ सभी अधिकारी एवं कर्मचारिगण अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।
