अविनाश द्विवेदी, ब्यूरो चीफ भिंड (मप्र), NIT:

भिंड जिले में चल रहे चुनावी प्रचार में प्रत्याशी जी जान से लगे हुए हैं और मतदाताओं का दिल जीतने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। मेहगांव विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुरेश सिंह सिकरवार भी अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार कर रहे है और देर रात तक वोटर्स के बीच जाकर वोट देने की अपील कर रहे है। एनआईटी संवाददाता ने चुनाव को लेकर उनसे बात चीत की जिसमें उन्होंने चुनावी मुद्दों को लेकर बेबाकी से अपनी बात रखी।
