दयाशंकर पांडेय, ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़ (यूपी), NIT:

प्रतापगढ़ में भाजपा ने कमल संदेश बाइक रैली का आयोजन किया जिसमें मंत्री, विधायक, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता बडी़ संख्या में शामिल हुए। इस रैली में जहां मंत्री, विधायक व अन्य बिना हेल्मेट के शामिल हुए वहीं कुछ कार्यकर्ताओं ने कई राउंड फायर कर जमकर हुडदंग मचाया जिस पर प्रशासन पूरी तरह मौन रहा।

भाजपा के द्वारा नगर में कमल जन संदेश बाइक रैली का आयोजन किया गया जिसका समापन पी. बी. इण्टर कालेज सिटी में हुआ, जिसमें मंत्री मोती सिंह, विधायक रानीगंज धीरज ओझा, सदर विधायक संगम लाल गुप्ता, विश्वनाथगंज विधायक आर.के. पटेल, जिला संगठन प्रभारी शंकर गिरी व 39 लोकसभा प्रभारी प्रवीण अग्रवाल शामिल रहे। रैली के दौरान लगभग सभी लोग बिना हेल्मेट के बाइक चलाई और कुछ कार्यकर्ताओं ने कई राउंड फायर कर हुडदंग भी मचाया फिर भी प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की।
रैली समापन के अवसर पर रैली में आए हुए जन प्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं का राजा अनिल प्रताप सिंह ने स्वागत किया। काॅलेज प्रांगण में ही कार्यकर्ताओं के खाने की ब्यवस्था की गई थी। राजकीय इण्टर कालेज के ग्राउंड से 12 बजे शुरू हुई यह रैली नगर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए सिटी के पीबी कालेज में 2 बजे समाप्त हुई।
