भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं के अर्न्तगत निकाली गयी जागरूकता रैली, जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दिखाई जागरूकता रैली को हरी झण्डी, बालिकाओं का बैण्ड रहा आकर्षण का केन्द्र | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं के अर्न्तगत निकाली गयी जागरूकता रैली, जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दिखाई जागरूकता रैली को हरी झण्डी, बालिकाओं का बैण्ड रहा आकर्षण का केन्द्र | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर-खीरी में बाल दिवस के मौके पर भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ के सम्बन्ध में जागरूकता रैली निकाली गई जो शहर के विभिन्न मार्गो से निकली।

जागरूकता रैली को राज्य बाल संरक्षण अधिकार आयोग की सदस्य श्रीमती प्रीति वर्मा, सांसद अजय मिश्र टेनी, सदर विधायक योगेश वर्मा, जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रैली में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं से सम्बन्धित स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर गगनभेदी नारे लगाए गए। रैली शहर के मुख्य मार्ग अस्पताल रोड, सदर चौराहा, मेनरोड, कचेहरी रोड, विलोबी गेट, जेल रोड होते हुए पुनः राजकीय इण्टर कालेज के मैदान पहुंची। इस रैली में स्कूली बालिकाएं बैण्ड बजा कर लोगों को जागरूक कर रही थी।

भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं के अर्न्तगत निकाली गयी जागरूकता रैली, जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दिखाई जागरूकता रैली को हरी झण्डी, बालिकाओं का बैण्ड रहा आकर्षण का केन्द्र | New India Times

रैली में अबुल कलाम गर्ल्स इण्टर कालेज, कुंवर खुश्वक्तराय बालिका इण्टर कालेज, भगवानदीन आर्यकन्या इण्टर कालेज, सनातन धर्म सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इण्टर कालेज, सहित विभिन्न विद्यालयों की लगभग 2500 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।
रैली के शुभारम्भ से पूर्व बालिकाओं को सम्बोधित करते हुए डॉ प्रीति वर्मा ने कहा कि बेटियां समाज की महत्वपूर्ण कड़ी है, वह एक साथ दो घरों को संवारती है। उन्होनें कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका अदा कर रही है। इसलिए अभिभावकों को बेटियों की ओर विशेष ध्यान देना चाहिए।

भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं के अर्न्तगत निकाली गयी जागरूकता रैली, जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दिखाई जागरूकता रैली को हरी झण्डी, बालिकाओं का बैण्ड रहा आकर्षण का केन्द्र | New India Timesजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि बेटियां ही देश का भविष्य है और वह हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रही है। उन्होनें कहा कि रैली में बालिकाओं को कतारबद्ध ले चलने में विद्यालय की अध्यापिकाओं का काफी सराहनीय सहयोग रहा।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी सदर अरूण कुमार सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी वीरपाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी शीतला प्रसाद, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद लखीमपुर अखिलेश त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ0 आरके जायसवाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय निगम सहित जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड लाइन, आपकी सखी आशा ज्योति केन्द्र की कार्यकत्री मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article