बाल दिवस पर हुआ निःशुल्क स्वेटर वितरण | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ झांसी (यूपी), NIT:

बाल दिवस पर हुआ निःशुल्क स्वेटर वितरण | New India Times

शासन की महत्वाकांक्षी योजना के तहत परिषदीय विद्यालयों में निःशुल्क स्वेटर वितरण कराया गया। प्राथमिक विद्यालय खिरकन में बाल दिवस पर स्वेटर वितरण किया गया। प्रधानाचार्य नोमान ने छात्र/छात्राओं को निःशुल्क स्वेटर बांटा। इसके पूर्व देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई गई। बाल दिवस के रूप में चाचा नेहरू का जन्मदिन मनाया गया। उनके उच्च आदर्शों व विविधता में एकता के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया गया। मिष्ठान वितरण कर बच्चों से अनुशासन और नियमितता को आत्मसात करने के लिए कहा गया। अभिभावक व प्रबन्धन समिति के समक्ष स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। सहायक अध्यापक राजेन्द्र कुमार निरञ्जन ने आभार प्रकट किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article