महाकाल की नगरी उज्जैन उत्तर में कांग्रेस को लग रहा है झटका, बागी बने हुए हैं सिरदर्द | New India Times

रहीम हिंदुस्तानी/अनिल भालीका, उज्जैन (मप्र), NIT:

महाकाल की नगरी उज्जैन उत्तर में कांग्रेस को लग रहा है झटका, बागी बने हुए हैं सिरदर्द | New India Times

उज्जैन महाकाल की नगरी से उज्जैन जिले की सातों विधानसभा सीट पर दोनों ही प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशियों को बागियों से रूबरू होना पड़ रहा है। बागी पार्टियों के लिए सिर दर्द भी बने हुए हैं। आज सुबह से यह कयास लगाए जा रहे थे कि उज्जैन उत्तर से पार्षद एवं बागी कांग्रेसी उम्मीदवार श्रीमती माया राजेश त्रिवेदी अपना नामांकन पत्र वापस ले लेंगी लेकिन नाम वापसी के समय से 2 घंटे पूर्व जहाँ श्रीमती माया त्रिवेदी ने कांग्रेस की टसदस्यता से त्यागपत्र देकर भूचाल पैदा कर दिया है तो वहीं दूसरी और दक्षिण क्षेत्र से कांग्रेस के बागी जय सिंह दरबार भी नाम वापस लेने के मूड में नहीं हैं। महिदपुर से कांग्रेस के दिनेश जैन बॉस भी अधिकृत पार्टी प्रत्याशी के सामने डटे हुए हैं। बड़नगर विधानसभा क्षेत्र से अक्षय कांति बम ने कांग्रेस के समर्थन में अपना नाम वापस ले लिया है, वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष महेश पटेल मैदान में हैं।
शेष विधानसभा तराना, नागदा खाचरौद और घटिया कांग्रेस के बागी खुल कर सामने नहीं आए हैं हालांकि पूरी तस्वीर 3:00 के बाद स्पष्ट हो पाएगी कि अब कौन-कौन उम्मीदवार चुनावी दंगल के मैदान कमर कसे खड़े हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article