सरकार किसानों की समस्या के निराकरण हेतु है कटिबद्ध: डॉक्टर भामरे | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ धुले (महाराष्ट्र), NIT:

सरकार किसानों की समस्या के निराकरण हेतु है कटिबद्ध: डॉक्टर भामरे | New India Times

केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री डॉक्टर सुभाष भामरे ने किसानों की समस्याओं को गौर से अवलोकन किया और सूखे से निपटने के लिए हर संभव सहायता केंद्र और राज्य सरकार के प्रयास से किए जा रहे हैं, किसानों को घबराने या परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। सरकार किसानों के विकास के लिए कटिबद्ध है, इस तरह का प्रतिपादन निमडाळे, नवलाने, निकुंभे, चिंचवार, गोताणे, उडाणे, कुसुंबा, चौगांव, अजनाळे ग्रामों के किसानों से मुलाक़ात के समय प्रकट किया है।

इस दौरान किसानों ने रक्षा राज्यमंत्री श्री भामरे के सामने सूखे की समस्या रखी जिस पर मंत्री डॉ.सुभाष भामरे ने संबोधित करते हुए कहा कि परिस्थितियों पर वे नजर बनाए हुए हैं और समस्याओं के निराकरण करने के लिए प्रयासरत हैं। सूखे को मात देने के लिए भारतीय जनता पार्टी की महाराष्ट्र सरकार व केंद्र सरकार किसानों के साथ है, किसानों के खेती उपच को योग्य दाम मिलने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। दौरे के दौरान मंत्री डॉ. सुभाष भामरे ने चिंचवार ग्राम में सांसद अनुदान निधी से अल्पसंख्यक समुदाय के लिए सभा मंडप का उद्घाटन भी किया। इस मौके पर प्राध्यापक अरविंद जाधव, मनोहर भदाणे तथा किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

अजनाळे ग्राम पंचायत ने किया मंत्री भामरे का नागरी सम्मान

धुलिया तहसील के अजनाले ग्राम पंचायत ने डॉ. सुभाष भामरे का ज़न नागरी सत्कार सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया था जिसमें अजनाले के सरंपच के हाथों केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष भामरे का शाल व पुष्पगुच्छ देकर सत्कार किया गया।

प्रधानाध्यापक अरविंद जाधव ने इस दौरान नागरिकों को बताया कि खान्देश पुत्र डॉ. सुभाष भामरे के प्रयासों से खान्देश वासियों की 40 साल से लंबित रेल मार्ग को प्रशस्त किया है और भविष्य में इस रेल लाइन के कारण विकास की गंगा बहेगी। इसी तरह से शिंदखेड़ा धुलिया के किसानों की पानी समस्या का निराकरण करते हुए सिंचाई के लिए जामफल कनोली लिफ्ट सिंचन योजना के कारण से 100 से अभी अधिक गावों में हरित क्रांति लाने का प्रयास किये हैं। इस मौके पर संजय शर्मा, गजेंद्र अंपळकर, श्री संजय गिरी, बंडू चौघुले, संजय गिरी सरपंच, उपसरपंच तथा ग्रामपंचायत सदस्य और बडी़ संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

By nit