सामान्य प्रेक्षक श्री प्रसाद और पुलिस प्रेक्षक श्री निगम ने जिले की चुनावी तैयारियों का लिया जाएज़ा | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

सामान्य प्रेक्षक श्री प्रसाद और पुलिस प्रेक्षक श्री निगम ने जिले की चुनावी तैयारियों का लिया जाएज़ा | New India Times

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल द्वारा नियुक्त प्रेक्षक श्री के. शिवप्रसाद एवं पुलिस प्रेक्षक डॉ.अखिलेश निगम ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर निर्वाचन संबंधी विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया। उक्त अधिकारियों ने सर्वप्रथम जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति कक्ष का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने एम.सी.एम.सी. प्रभारी श्री विजय पचौरी से न्यूज चैनलों एवं समाचार पत्रों में पेड न्यूज संबंधी जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर उनके साथ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.सतेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर श्री रोमानुस टोप्पो, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती उषा सिंह उपस्थित थी। प्रेक्षकों द्वारा कलेक्ट्रेट में स्थित स्ट्रांग रूम, भण्डार कक्ष, निर्वाचन कार्यालय, मतदाता सहायता केन्द्र, एफ.एल.सी.कक्ष, कम्युनिकेशन कक्ष, निर्वाचन कन्ट्रोल रूम आदि कक्षों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने प्रेक्षकों को कक्षों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.