विधानसभा चुनाव:  बहराइच में वेबकास्टिंग कार्य के लिए सीएससी संचालकों को सौंपे गये टैबलेट | New India Times

फराज अंसारी, बहराइच (यूपी), NIT; ​विधानसभा चुनाव:  बहराइच में वेबकास्टिंग कार्य के लिए सीएससी संचालकों को सौंपे गये टैबलेट | New India Timesभारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद के कुल बूथों के 10 प्रतिशत बूथों की वेबकास्टिंग किये जाने के लिए जनपद में प्रशिक्षित किये गये 250 सीएससी व्योमटेक के सेन्टर संचालकों को जिलाधिकारी अजयदीप सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार बहराइच में टैबलेट व अन्य आवश्यक दस्तावेज़ उपलब्ध कराये गये। इस अवसर पर सभी को जानकारी दी गयी कि 26 फरवरी को अपरान्ह 03:00 बजे से 05:00 बजे के मध्य वेबकास्टिंग कार्य की टेस्टिंग होनी है। 

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डा. मनोज कुमार, मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी विद्या शंकर सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी एस.ए.एच. रिंज़वी, नोडल अधिकारी वेब कास्टिंग ईश्वर शुक्ला, ई-डिस्ट्रिक मैनेजर सुमित तिवारी सहित अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।

By nit