मेहलक़ा अंसारी, ब्यूरो चीफ बुरहानपुर (मप्र), NIT:

भाजपा की ओर से अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई है, जिसमें मध्यप्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद नंद कुमार सिंह चौहान को भी शामिल किया गया है। स्टार प्रचारकों में टाप पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का नाम दूसरे नंबर पर है। सूची में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज, पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती, नरेंद्र सिंह तोमर, थावर चंद गहलोत, राकेश सिंह, प्रभात झा, कैलाश विजयवर्गीय, फग्गन सिंह कुलस्ते, विक्रम वर्मा, बाबुलाल गौर, सत्यनारायण जिया, नरोत्तम मिश्रा, माया सिंह और रामकृष्ण कुसुमारिया सहित 40 दिग्गज नेताओं को स्टार प्रचारक की सूची में सम्मिलित किया गया है। निमाड़ की नैया नंदू भैया के नाम से पूरे भारत में मशहूर खंडवा संसदीय क्षेत्र के सांसद का शुमार पार्टी के पूराने, दिग्गज एवं घाघ नेताओं में होता है। आपने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के पद को भी कामयाबी के साथ सुशोभित किया है तथा संगठन के साथ साथ सरकार एंव सरकार के मुखिया से भी मधुर संबंध रहा है। सांसद नंद कुमार सिंह चौहान का नाम स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल होने से निमाड़ जिले में खुशी की लहर है। और बुरहानपुर वासियों के लिए गर्व की बात है। विगत दिनों उनके फर्जी लेटर को लेकर जो अफवाह चली थी, वह बे असर हो गई है। और स्टार प्रचारक के रूप में शामिल करने से पार्टी में क़द और रूतबा पूर्वानुसार बरक़रार मालूम होता है।
