धुलिया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के शिंदखेडा साक्री धुलिया तहसील के विविध कार्य हेतु 3.4 करोड़ रुपये की मंजूर: सुभाष भामरे | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

धुलिया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के शिंदखेडा साक्री धुलिया तहसील के विविध कार्य हेतु 3.4 करोड़ रुपये की मंजूर: सुभाष भामरे | New India Times

धुलिया लोकसभा के निर्वाचन क्षेत्र के शिंदखेड़ा तथा साक्री तहसील में विविध विकास कार्य हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर सुभाष भामरे के प्रयासों से विभिन्न योजनाओं के लिए अर्थमंत्री सुधीर मूनगंटीवार और ग्राम विकास मंत्री पंकजा मुंडे ने निधि उपलब्ध कराई है। डॉक्टर सुभाष भामरे की यशस्वी कागजी पूर्ति की थी जिसे यश प्राप्त हुआ है। इस निधि से शिंदखेड़ा, साक्षी, धुलिया तहसिल क्षेत्रों में सड़क कॉक्रीटीकरण आदि विकास कार्यों को शामिल किया गया है जिसके लिए 3.4 करोड़ रुपये का फंड उपलब्ध कराया गया है। भविष्य में जल्दी ही धुलिया शिंदखेडा व साक्री तहसील में सड़कों की हालत बदलेगी।

इन गांवों की सड़कों की होंगी काया पलट

धुलिया तहसील के आर्वी गावांतर्गत रस्ता कॉक्रीटीकरण. कुसुंबा ग्राम मुकटी नगाव, विंचूर, शिरूड, बिलाडी, शिरडाणे, हेंद्रूण, उडाणे, कौठळ, सैताळे, वेल्हाणेनंदाणे, खोरदड, देवभाणे, अंबोडे, बाबरे, सावळी, धाडरी लळिंग, लोणखेडी, चौगांव, अजंग, वार, शिंदखेडा तालुका में कुरुकवाडी, कमखेडा, वाघोडे, पाष्टे, दभाषी, उंभर्डे, अजंदे, दसवेल, दत्ताने, वर्षी, वार्ड, पडावद, बेटावद, खलाणे, विखरण, चिमठावड, विरदेल, कंचनपूर, चिरणे, अमळथे, माळीच, नरडाणा, इसी तरह से साक्री तहसील में उंबड, लोणखेडी, हट्टी, छावडी, पेवर ब्लॉक लगाने इन ग्रामों को अनुदान राशि उपलब्ध कराई गई है।

उक्त निधि मंजूर करवाने के लिए मुख्यमंत्री तथा ग्राम विकास मंत्री अर्थमंत्री का धुलिया जिला भाजपा के सांसद तथा केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री डॉ सुभाष भामरे ने प्रदेश के मंत्रियों का आभार प्रकट किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.