करोली चेक पोस्ट पर 2,16,850 रुपये जप्त | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, ब्यूरो चीफ बुरहानपुर (मप्र), NIT:

करोली चेक पोस्ट पर 2,16,850 रुपये जप्त | New India Times

प्राप्त जानकारी के अनुसार करोली चेक पोस्ट पर बुरहानपुर विधानसभा क्रमांक 180 की अधिकृत टीम द्वारा चेकिंग के दौरान सोमवार शाम 4.26 बजे अधिकारी श्री सी एस जुनागढे, अरूण कुमार गौर, नवीन सिंह परिहार के द्वारा 2,16,850.00 (अक्षर दो लाख सोलह हज़ार आठ सौ पचास रुपए मात्र) गाड़ी क्रमांक MPH – KN – 6074 से गवाह (1) विनोद संतोष चौधरी और (2) प्रशांत सिंह राधेश्याम सिंह की मौजूदगी में श्री मनोज सुखलाल जायसवाल और सचिन सुरेश जायसवाल से जनप्रतिनिधि कानून 1951 की धारा 123 के उपबंधों और प्रावधानों के अधीन जप्त कर पंचनामा बनाया गया है।

करोली चेक पोस्ट पर 2,16,850 रुपये जप्त | New India Times

उक्त व्यक्ति लाडनपुर तहसील लाडनपुर जिला बुलढाणा महाराष्ट्र के निवासी हैं। पूछताछ के दौरान उन्होंने कोई प्रयाप्त साक्ष्य या प्रमाण नहीं पेश करने के कारण यह कार्यवाही की गई है तथा थाना शाहपुर में प्रकरण दर्ज किया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.