अबरार अहमद खान, मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

उत्तर प्रदेश के ज़िला सिद्धार्थ नगर डुमरियागंज लोकसभा 60 बसपा_प्रत्याशी आफ़ताब आलम उर्फ़ गुड्डू भईया एंव इटवा विधानसभा के बसपा प्रभारी हाजी अरशद खुर्शीद के मुंम्बई आगमन पर उत्तर भारतीय महासंघ के बैनर तले मुम्ब्रा में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। सिद्धार्थनगर के लोगों ने अपनापन दिखाते हुये आफ़ताब आलम और हाजी अरशद खुर्शीद, का ज़ोरदार स्वागत किया साथ ही साथ यह भी वादा किया है कि इस बार आफ़ताब आलम उर्फ गुड्डू भय्या को विजयी बनाकर सांसद भवन पहुंचाने का काम करेंगे।
इस मौके पर लोगों को सम्बोधित करते हुए आफ़ताब आलम ने कहा कि मौजूदा सरकार से जनता बहुत परेशान हो चुकी है। सरकार ने सिर्फ नाम बदले है काम कुछ नही किया है । कुछ नेता डुमरियागंज में हिन्दू मुस्लिम एकता को तोड़ने का काम कर रहे हैं । हर तरफ़ लूट खसोट मची हुई है । सत्ताधारी पैसा कमाने में लगे हैं । सरकारी स्कूलों में ग़रीब बच्चों के भविष्य के साथ खेलवाड़ किया जा रहा है। आने वाले चुनाव में जनता ऐसी सरकार को ज़रूर सबक सिखायेगी ।आफ़ताब आलम अपने संबोधन में लोगों से वादा किया है कि अगर आप लोगों ने मुझे सांसद बनाया तो तो सिर्फ़ मुस्लिमों ही को नही हर समाज के लोगों को मज़बूत करूंगा ।
इस मौके पर हशमत खान, बरकत भाई, अनीस खान, साजिद खान, ताल्हा खान, बादशाह चौधरी, नदीम मधवापुर, कारीमुल्लाह चौधरी, अखलाक आदि लोग मौजूद रहे।
