शिक्षक छात्रों को गुणवत्ता परक शिक्षा उपलब्ध कराएं: दीपक कुमार सिंह | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ सीतापुर (यूपी), NIT:

शिक्षक छात्रों को गुणवत्ता परक शिक्षा उपलब्ध कराएं: दीपक कुमार सिंह | New India Times

शिक्षक छात्रों को गुणवत्ता परक शिक्षा उपलब्ध कराएं और छात्रों को अच्छे संस्कार और अनुशासन के प्रति प्रेरित करें क्योंकि जब छात्रों का विकास होगा और हमारा देश शिक्षित और अनुशासित बनेगा तब हम एक अच्छे राष्ट्र का निर्माण कर सकेंगे और प्रगति की ओर अग्रसर हो सकेंगे या बात गायत्री महिला एवं बाल कल्याण तथा शिक्षा प्रसार समिति द्वारा आयोजित जनता इंटर कॉलेज रंगवा रोसी में मुख्य अतिथि वरिष्ठ नेता भारतीय जनता पार्टी दीपक कुमार सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए। कही उन्होंने बताया मैं भी आपके पड़ोस के गांव से निकलकर और उच्च शिक्षा ग्रहण कर यहां तक पहुंचा हूं आज ज्यादातर आईएस, पीसीएस, डॉक्टर, इंजीनियर, प्रोफेसर, वैज्ञानिक सभी के सभी गांव से निकलकर उच्च पदों तक पहुंचते हैं और यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे अपने क्षेत्र के मेधावी छात्र और छात्रों को सम्मानित करने का मौका मिल रहा है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि एआरटीओ प्रवर्तन डॉक्टर उदित नारायण पांडे ने अपनी सुरीली आवाज और लफ्जों के जादू से कविताओं और गीतों के जरिए से आए हुए सभी छात्रों को वाह-वाह करने पर मजबूर कर दिया और एक ऐसा संदेश दिया जो दिलो दिमाग पर असर करते हुए लोगों को कानून कायदा अनुशासन में रहने पर मजबूर करेगा। उन्होंने छात्र-छात्राओं से बताया बाइक गाड़ी चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल बिल्कुल ना करें और बिना हेलमेट लिए घर से ना निकले आपके हाथ में गाड़ी की चाबी तो दूसरे में हेलमेट का होना अनिवार्य है। हरीश रस्तोगी ने रचनाओं व ऐसे मेधावी सम्मान समारोह जागरूकता कार्यक्रम के लिए आयोजक मोहम्मद हसीन अंसारी की सराहना प्रशंसा की संबोधित करते हुए कहा कि आप ही राष्ट्र का गौरव है आप अपने क्षेत्र में पूरी मेहनत लगा और ईमानदारी के साथ पढ़ाई का कार्य करें निश्चित ही सफलता आपके कदम चूमेगी। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी मोहम्मद हसीन अंसारी ने किया। मेधावी छात्रों में एलएलबी कर रही छात्रा आरती जयसवाल और छात्र गोविन्द शुक्ला व B.Ed कर रही छात्रा आमरीन अंसारी एवं चिकित्सा क्षेत्र में डॉक्टर हर्ष पुरी अनुष्का मिश्रा दीपमाला वर्मा शोभा वर्मा मुस्कान वर्मा नेहा वर्मा जूली के सवाल आरती वर्मा शालू वर्मा सुमन देवी शोभित पुष्पावती धर्मेंद्र कुमार आदि छात्रों को प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से सलाउद्दीन गौरी, दिव्य क्रष्ण मिस्र, मोहम्मद सलीम अंसारी, एहतेशाम बेग, जियाउर रहमान सेंटर मैनेजर पंकज वर्मा, नीरज शुक्ला आईटी ट्रेनर, लक्ष्मी मिश्रा, शकील अहमद अंसारी, मोहम्मद हसीब खान, सूरज वर्मा, नीरज यादव आदि गणमान्य सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article