संत अर्नाल्ड स्कूल मेघनगर में दीपावली मिलन समारोह बड़ी सादगी के साथ मनाया गया | New India Times

रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ झाबुआ (मप्र), NIT:

संत अर्नाल्ड स्कूल मेघनगर में दीपावली मिलन समारोह बड़ी सादगी के साथ मनाया गया | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर में संत अर्नाल्ड स्कूल मैं दीपावली मिलन समारोह व रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम बड़ी सादगी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने दीपावली के गीत ओर देश भक्ति के तरानो पर एक से बढकर एक मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनमोह लिया। दर्शकों ने संत अर्नाल्ड स्कूल के समस्त टीचर के द्वारा बच्चों में जो टैलेंट हुनर देकर उन्हें काबिल बनाया जा रहा है। क्रिश्चियन समाज की संस्था के स्कूल की जितनी तारीफ प्रशंसा कि जाये कम है ! संत अर्नाल्ड स्कूल के दीपावली मिलन समारोह के कार्यक्रम का सफल संचालन कु,रितिका भटेवरा, भूमि चौहान, ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश संयोजक हाजी जनाब सलीम शेरानी ने अपने उद्बोधन में बच्चों को अपने माता पिता की सेवा के साथ गुरु के द्वारा दी जा रही शिक्षा पर चलने एवं भाईचारे से रहने का सलीका व तरीका भी बताया जनाब शेरानी ने शायरी एवं कविताओं के माध्यम से बच्चों में टैलेंट एवं ऊर्जा का संचार भी किया।

संत अर्नाल्ड स्कूल मेघनगर में दीपावली मिलन समारोह बड़ी सादगी के साथ मनाया गया | New India Times

विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित मेघनगर पत्रकार संघ के अध्यक्ष श्री प्रकाश भंडारी, ने अपने उद्बोधन में बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामनाएं की। भारतीय पत्रकार संघ के यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष श्री निलेश भानपुरिया, ने गरीब बच्चों को स्कूल फीस भरने की घोषणाएं की कार्यक्रम को प्राचार्य फादर एंड्रयू संत अर्नाल्ड स्कूल के शिक्षक श्री कुलदीप एवं श्रीमती रचना के द्वारा भी संबोधित किया गया इस मौके पर संस्था के संचालक फादर जीरा कातिल प्रबंधक फादर राइफन उपस्थित थे। कार्यक्रम मे पत्रकार रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, अली असगर बोहरा, फारूक शेरानी, भी दीपावली मिलन समारोह के कार्यक्रम में मौजूद थे ! कार्यक्रम की रूपरेखा मे विद्यालय के शिक्षक श्री सुनील पावेचा, सिस्टर जेमीला, सिस्टर जेनी, एवं विद्यालय के स्टॉप का सहयोग सराहनीय रहा। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शिक्षक शिक्षिका एवं बच्चों के माता-पिता भी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article