चर्चा चौराहे की: चेहरे नहीं बदले तो चित्त हो जाएगी पार्टी, प्रदेश में भाजपा के टिकटों के बंटवारे में हो सकता है बड़ा उलटफेर | New India Times

रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ झाबुआ (मप्र), NIT:

चर्चा चौराहे की: चेहरे नहीं बदले तो चित्त हो जाएगी पार्टी, प्रदेश में भाजपा के टिकटों के बंटवारे में हो सकता है बड़ा उलटफेर | New India Times

मध्य प्रदेश भाजपा के बड़े नेताओं को झाबुआ जिले में वर्तमान विधायकों को लेकर क्षेत्र के लोगों में अंदर ही अंदर पनप रहे असंतोष से समझ आ गया है कि चेहरे नहीं बदले तो पार्टी चित्त हो जाएगी। शिवराज सरकार के खिलाफ जो लहर चल रही है उसे भी पार्टी नेताओं ने विभिन्न स्तर पर करवाए गए सर्वे में महसूस किया है। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में भाजपा की स्थिति बहुत अच्छी होने का भ्रम पाल भी लिया जाए तो वर्तमान विधायकों को पुन: रिपीट करना भाजपा के लिए अपने हाथों से पैरों पर कुल्हाड़ी मारने जैसा ही होगा ऐसी चर्चाओं के बाजार गर्म हैं, कारण भी यही है कि अलग अलग फीडबैक के साथ ही पूरे प्रदेश में रायशुमारी भी कराई जा रही है और इसके लिए भी शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में अलग अलग जिम्मेदारियां भी दी गई हैं। सभी जिलों से यह रिपोर्ट भोपाल भेजना ही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, संगठन मंत्री रामलाल, धर्मेंद्र प्रधान आदि इस रिपोर्ट की समीक्षा करेंगे। शिवराज सिंह चौहान सुहास भगत आदि प्रदेश के नेता इस रिपोर्ट पर सवालों के जवाब से राष्ट्रीय नेताओं को संतुष्ट करने का काम करेंगे। झाबुआ जिले में भी होगा उलटफेर ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं। प्रत्याशियों संबंधी रायशुमारी चल रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article