अर्वाचीन इंडिया में नौनिहालों ने ली एकता की शपथ | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, ब्यूरो चीफ बुरहानपुर (मप्र), NIT:

अर्वाचीन इंडिया में नौनिहालों ने ली एकता की शपथ | New India Times

भारत के लौह पुरुष के नाम से मशहूर सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित ’राष्ट्रीय एकता दिवस ’ पर प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में “अर्वाचीन इंडिया स्कूल” के छात्र-छात्राओं एंव विद्यालय परिवार ने राष्ट्रीय एकता एवं अखण्ता की शपथ ग्रहण की। प्राचार्य उज्जवल दत्ता ने लौह पुरुष सरदार पटेल को याद करते हुए भाव सुमन समर्पित किए। संस्था अध्यक्ष श्रीमती राखी मिश्रा ने बच्चों को एकता का महत्व समझाया एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री व राष्ट्रीय एकता के प्रेणता सरदार वल्लभ भाई पटेल को नमन किया। निदेशक अमित मिश्रा ने राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को अर्वाचीन इंडिया स्कूल परिवार की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उपप्राचार्य श्रीमती प्रतिभा पटेल ने सरदार पटेल के जीवन, कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला एवं बच्चो को उनके व्यक्तित्व से शिक्षा ग्रहण करने हेतु प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में शैक्षणिक प्रमुख सुरेश नायर, सांस्कृतिक प्रभारी अंजलि पिंपलीकर, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी विशाल गोजरे सहित सुनयना पटेल, वीणा चौकसे, नंदलाल पाटिल, संदीप श्रीवास्तव, अपर्णा नगर, मनीष जोशी, प्रिया पोहानी, जयश्री माहेश्वरी एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं व विद्यार्थी मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article