कोटेदार की दबंगई से परेशान हैं कार्ड धारक | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ सीतापुर (यूपी), NIT:

कोटेदार की दबंगई से परेशान हैं कार्ड धारक | New India Times

सीतापुर की तहसील महमूदाबाद के ग्राम देवरिया के कोटेदार मुन्नीलाल के दबंगई से परेशान ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कोटेदार घटतौली राशन कार्ड ऑनलाइन में ठगी करके पैसे ज्यादा ले कर राशन वितरण में मनमानी करता है और राशन में मिलावट भी करता है। इसकी शिकायत गांव के ग्रामीणों ने लामबंद होकर उच्च अधिकारियों तक अपनी बात लिखित व मौखिक की मगर नतीजा विफल रहा जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। वही पर ग्रामीणों का आरोप भी है कि कोटेदार के पुत्र विकास जो कि घर पर ही जनसेवा केंद्र का संचालन करता है राशन कार्ड ऑनलाइन करने के एवज में कार्ड धारकों से 100 रुपये से लेकर 500 रुपये तक लेने का आरोप लगाया है। गांव के अनुरुद्ध चौहान, उमेश सिंह, जसवंत कुमार, वीरेश कुमार, दीनानाथ, कैलाश, श्रीकेशन, शिवकुमार, सहित अन्य ग्रामीणों ने मामले की जांच कर उच्च कार्यवाही करने की मांग उच्च अधिकारियीं से की है।

कोटेदार की दबंगई से परेशान हैं कार्ड धारक | New India Times

कोटेदार की दबंगई से परेशान हैं कार्ड धारक | New India Times

ग्रामीणों ने शिकायती पत्र के माध्यम से मुख्य मंत्री, जिला अधिकारी, उपजिलाधिकारी महमूदाबाद, खाद्यान अधिकारी व अन्य अधिकारियों से की है लेकिन फिर भी कोटेदार पर कोई जांच या कार्यवाही नही हुई है।
वहीं पर ग्राम प्रधान अमिता वर्मा ने शपथ पत्र में लिखकर अधिकारियों को सूचना दी है कि कोटेदार सत्यापन कराने के लिए मेरे पास कभी आता ही नही है क्योंकि कोटेदार का लड़का विकास जनसेवा केन्द्र चला रहा है और वह अपने किसी भी तरीके से कोटे से संबंधित कागज सत्यापित कर लेता है। ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने प्रशासन के उच्च अधिकारियों से कोटेदार पर उचित कार्यवाही करने की मांग की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.