जलसंपदा मंत्री गिरीश महाजन ने अपने गृहनिर्वाचन क्षेत्र के सूखाग्रस्त इलाकों का किया दौरा, एनसीपी लीडर संजय गरुड ने ली चुटकी | New India Times

नरेंद्र इंगले, ब्यूरो चीफ जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

जलसंपदा मंत्री गिरीश महाजन ने अपने गृहनिर्वाचन क्षेत्र के सूखाग्रस्त इलाकों का किया दौरा, एनसीपी लीडर संजय गरुड ने ली चुटकी | New India Times

महाराष्ट्र के जलसंपदा मंत्री तथा जामनेर तहसील के विधायक श्री गिरीश महाजन ने मंगलवार दोपहर अपने गृहनिर्वाचन क्षेत्र में सुखा की स्थिती की समीक्षा की। तोंडापुर जिला परीषद गुट के गांवों मे पहुंचे महाजन ने खेतों मे जाकर किसानो से खरीफ की पैदावार तथा रबी के फ़सलों की बुआयी के विषय में वार्तालाप किया। तहसीलदार नामदेव टीलेकर को संबोधित करते हुए महाजन ने राजस्व विभाग के अकाल निवारण कामकाज से जुडे बिंदू के कार्यान्वयन पर तत्काल कार्यवाही के आदेश दिए। मौके पर जे के चव्हाण, प्रा शरद पाटील तथा अन्य भाजपा पदाधिकारी मौजुद रहे।

इसी समीक्षा अभियान को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता संजय गरुड ने संवाददाता द्वारा स्थापित संवाद में कहा कि देरी से ही सही पर सडकों के किनारे स्थित खेतों में जाकर किए गए मंत्रीजी के सुखा समीक्षा दौरे की उपलब्धी जनता के लिए सौभाग्य की बात है, मै क्षेत्र कि जनता की ओर से मुख्यमंत्री फ़डनवीस के चहेते मंत्री श्री महाजन से यह अपील करना चाहता हूं कि अब वह स्टंटबाजी के बजाये सरकार की ओर से अकाल राहत के लिए प्रचूर सहायता राशि लेकर आएं। वैसे भी अपने मंत्री पद के साढे चार सालों में मंत्रीजी ने अपने पास जलसंपदा मंत्रालय होने के बावजूद भी क्षेत्र में नदीजोड परीयोजना को अमल में नहीं लाया और ना ही जलयुक्त शिवार में किए गए किसी भी कथित सिंचाई कामों में औसत बारिश का पानी कहीं संकलित हो पाया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.