मध्य प्रदेश मीडिया संघ ने मांगें पूरी न होने पर मतदान बहिष्कार की दी चेतावनी | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश मीडिया संघ ने मांगें पूरी न होने पर मतदान बहिष्कार की दी चेतावनी | New India Times

मध्य प्रदेश मीडिया संघ ने मांगें पूरी न होने पर मतदान बहिष्कार की दी चेतावनी दी है।

मध्य प्रदेश मीडिया संघ भोपाल के प्रदेश अध्यक्ष जयंत ठाकरे को जनसंपर्क कार्यालय में पदस्थ अशोक शर्मा ने रात्रि लगभग 9:30 बजे संघ द्वारा 29 तारीख को ज्ञापन देने से रोकने के लिए फोन पर धमकी दी थी जिस के विरोध में सोमवार दोपहर 1:00 बजे पत्रकार बंधुओं ने मिलकर मीडिया संघ के बैनर तले आयुक्त जनसंपर्क संचनालय को ज्ञापन दे कर मांग किया है कि अशोक शर्मा सहायक संचालक व इंद्र कुमार नथानी सहायक ग्रेड 3
संभागीय कार्यालय भोपाल को 3 दिनों के अंदर नहीं हटाया गया तो मध्य प्रदेश मीडिया संघ के सभी जिला इकाइयों के पत्रकार बंधु 28 नवंबर 2018 के मतदान का बहिष्कार करेंगे। बताया जा रहा है कि अशोक शर्मा जी का विवादों से पहले भी नाता रहा है। जब जिला सीहोर के जनसंपर्क अधिकारी थे तब इनके खिलाफ भी कई बार पत्रकारों द्वारा धरना प्रदर्शन, पुतला दहन, रैली निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया था। इन्होंने सीहोर के एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार के विरुद्ध विद्वेष रखकर अधिमान्यता समाप्त करवाई थी इसीलिए मध्य प्रदेश मीडिया संघ ने ऐसे पत्रकार विरोधी अधिकारियों को हटाने की मांग की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article