उज्जैन महाकाल की नगरी से पूजा अर्चना कर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी झाबुआ पहुंचे, सभा को किया संबोधित | New India Times

रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ झाबुआ (मप्र), NIT:

उज्जैन महाकाल की नगरी से पूजा अर्चना कर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी झाबुआ पहुंचे, सभा को किया संबोधित | New India Times

झाबुआ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अपने तय कार्यक्रम से एक घंटा लेट 3:45 बजे झाबुआ पहुंचे, झाबुआ के कॉलेज ग्राउंड सभा स्थल पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ चुनाव समिति के अध्यक्ष कांग्रेस नेता ज्योतिराज सिंधिया आदि तमाम नेताओं के साथ पहुंचे। आदिवासी संस्कृति का प्रतीक तीर कमान, बैलगाड़ी बहन कलावती भूरिया ने भेट कर गर्मजोशी से मंच पर स्वागत किया। स्वागत भाषण क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्री कांतिलाल भूरिया ने दिया।

उज्जैन महाकाल की नगरी से पूजा अर्चना कर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी झाबुआ पहुंचे, सभा को किया संबोधित | New India Times

इस परिवर्तन सभा को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने संबोधित करते हुए कहा की पूरे हिंदुस्तान में परिवर्तन की लहर चल रही है। तमाम कांग्रेसी एक जुट होकर कांग्रेस पार्टी को जिता कर फिर से इतिहास बनाओ, अगर कांग्रेस पार्टी चुनाव जीत कर सत्ता पर काबिज होती है तो सबसे पहले तंग हाल फटे हाल देश के गरीब किसानों का कर्ज माफ करेंगे। जल, जंगल और जमीन के कानून को मध्य प्रदेश सरकार ने लागू नहीं किया सबसे अमीर लोगों का करोड़ों का कर्जा माफ है, अंबानी, विजय मालिया, नीरव मोदी आदि का कर्ज माफ है लेकिन गरीबों, किसानों का कर्जा माफ नहीं है। लाखों करोड़ों रुपए हमारे हिंदुस्तान के जो लोग लेकर भाग जाते हैं उन्हें प्रधानमंत्री भाई कहते हैं, आदिवासी की बेटियां गरीब से गरीब परिवार को सपने देखने का हक है रोजगार पाने का हक है यूपीए सरकार थी हम मनरेगा लाए थे 100 दिन काम लोगों को रोजगार मिला, छोटे से छोटे गांव में खुशियां थी रोजगार धंधे चल रहे थे। फिर से हिंदुस्तान में परिवर्तन की लहर चल रही है, आप कांग्रेस पार्टी को जिता कर इतिहास बनाएं, हम हिंदुस्तान को एक संपन्न हिंदुस्तान बनाएंगे।

उज्जैन महाकाल की नगरी से पूजा अर्चना कर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी झाबुआ पहुंचे, सभा को किया संबोधित | New India Times

इस अवसर पर क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्री कांतिलाल भूरिया, जिला अध्यक्ष श्री निर्मल मेहता, श्री प्रकाश राका, पूर्व विधायक वीर सिंह भूरिया, बहन कलावती भूरिया, पूर्व विधायक जेवियर मेडा, सहित सैकड़ों पदाधिकारी मंच पर उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.