कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज झाबुआ में सभा को करेंगे संबोधित | New India Times

रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ झाबुआ (मप्र), NIT:

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज झाबुआ में सभा को करेंगे संबोधित | New India Times

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के दो दिन के दौरे से काग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। मालवा निमाड़ में 66 विधान सभा सीटें आती है और यही सीटें सरकार बनाने में निर्णायक भूमिका अदा करती है इसलिए विधानसभा चुनाव के पहले राहुल गांधी की यात्रा को राजनीतिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है ! झाबुआ इंदौर उज्जैन, मालवा निमाड़ में कांग्रेस, की जड़े काफी पुरानी है ! इस क्षेत्र में कांग्रेस को अनेक दिग्गज नेता दिए हैं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज झाबुआ में सभा को करेंगे संबोधित | New India Times

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद विराजित अनेक नेताओं का वास्ता मालवा निमाड़ से ही रहा है ! राजनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाने वाले क्षेत्र में राहुल गांधी का कार्यक्रम थोड़ा विलंब से ही बनाया ताकि चुनाव के पूर्व कांग्रेस के पक्ष में अच्छा खासा माहौल बन सके ! राहुल गांधी इंदौर, उज्जैन, झाबुआ, और खरगोन जिले में आ रहे हैं जिसकी तैयारियां काफी समय से चल रही थी।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज झाबुआ में सभा को करेंगे संबोधित | New India Times

झाबुआ के आदिवासियों में इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के जमाने से ही कांग्रेस की गहरी पैठ रही है ! यह नेता आदिवासियों से उनके क्षेत्र में ही जाकर सीधा संवाद करते रहे हैं ! पूर्व में भी और वर्तमान में भी यहां कांग्रेश प्रतिकूल हवाओं में भी चुनाव जीतती रही है ! कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के झाबुआ दौरे से कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को काफी बल मिला है लाखों की की तादाद में सभा स्थल पर लोग जुटेंगे एसी चर्चाएं है।

3:00 बजे होगी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सभा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.