बदमाशों का आतंक: शाम को रास्ता चलना हो रहा है दूभर | New India Times

दयाशंकर पांडेय, ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़ (यूपी), NIT:

बदमाशों का आतंक: शाम को रास्ता चलना हो रहा है दूभर | New India Times

कोतवाली मान्धाता के रामनगर ग्राम सभा के पास 28अक्तूबर 7:00 बजे शाम को सूरज कुमार पुत्र शंकरलाल हरिजन सामान बेचकर अपने घर आ रहा था कि घर से 200 मीटर पहले ही तीन अज्ञात बदमाशों ने होंडा शाइन से असलहा सटाकर रुपया मोबाइल सहित पूरा सामान छीन लिया, उसी समय अपने को लूटता देख सूरज कुमार ने गुहार लगाया। शोर सुन ग्रामीणों ने बदमाशों दौड़ा लिया, अपने को चारों तरफ घिरता देख बदमाश अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गए। मोटरसाइकिल का नंबर यूपी 72 जेड 6601 है। मौके पर सैकड़ों की तादाद में जुटे ग्रामीणों ने मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया। मौके पर थाना मांधाता की पुलिस पहुंच चुकी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

By nit