नरेंद्र इंगले, ब्यूरो चीफ जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

जलगांव जिला के जामनेर तहसिल क्षेत्र के शेंदुर्नी जिला परीषद गुट के छोटे से गांव मेणगांव की निवासी तथा पेशे से इंजिनीयर रुपाली सुरेश पाटील को अमरीका के मेनीओपौलिस सीटी मे पुरस्कार से सम्मानीत किया गया है। “सामाजिक परीवर्तन तथा SWE” इस विषय में अध्ययन कर चूकी रुपाली को उक्त पुरस्कार से नवाजा गया है। रुपाली के इसी उपलब्धि को लेकर ग्रामीणों ने उनका भव्य नागरी गौरव का समारोह आयोजित किया था जिसके लिए गायक पी गणेश तथा गोविंदराव पाटील सार्वजनीक वाचनालय ने परिश्रम किए। गौरव समारोह में कवी पदमश्री ना . धो . महानोर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। समारोह में रुपाली ने उन्हें मिले पुरस्कार को लेकर अपनी संकल्पना को नागरिकों के बीच स्पष्ट किया। कवीवर्य महानोर ने अपने संबोधन में रुपाली की सफ़लता को लेकर साहित्य जगत से जुडे अपने अनुभवों को साझा किया। समारोह के लिए मुख्य अतिथियों में विधायक संतोष दानवे भोकरदन, मंजुषा देशमुख नगराध्यक्ष्या भोकरदन, साधना महाजन नगराध्यक्ष्या जामनेर, संजय गरुड पूर्व जि प सदस्य, गोविंद अग्रवाल, प्रकाश झंवर, फकिरा देशमुख, महेंद्र बाविस्कर, दिलिप पाटील समेत अन्य मान्यवर मौजुद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिलीप खोडपे ने किया। सुत्रसंचालन प्रियंका पाटील, आभार प्रदर्शन श्रीकृष्ण चौधरी ने किया।
