जिला बदर होने के बाबजूद भी उसी जिले में घूम रहे हैं अपराधी | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ पन्ना (मप्र), NIT:

जिला बदर होने के बाबजूद भी उसी जिले में घूम रहे हैं अपराधी | New India Times

अमानगंज से लेकर समूचे पन्ना जिले में कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिए पन्ना जिले के सम्मानीय दंडाधिकारी के आदेशानुसार जिला बदर की कार्रवाई आदतन आपराधियों के ऊपर किये जाने पर भी पुलिस इसे हल्के में ले रही है, नतीजतन जिला बदर की कार्रवाई की छाप लगने पर भी कुछ आदतन अपराधी एसे हैं जो न केवल घूम रहे हैं बल्कि अपने प्रतिष्ठान में बैठकर कारोबार भी चला रहे हैं। दण्डात्मक कार्रवाई के अनुसार आदतन अपराधियों को जिले की राजस्व सीमाओं से सतना, पन्ना, कटनी, दमोह सीमाओं से 6 माह तक के लिए बाहर चले जाने के आदेश जारी किये गये हैं, पर ऐसा हो नही रहा है। सूत्रों की माने तो आम जन मानस इन अपराधियों के खास पहुंच से भयभीत हैं और किसी से कुछ कह भी नही सकता, अगर किसी से इस बिषय में चर्चा यानी इन अपराधियों का खौफ का साया इनके ऊपर मंडराना तय है, साथ ही इस आचार संहिता के बावजूद इनके ऊपर कोई शिकंजा नहीं है। इस का मतलब इनकी पहुंच या लचर क़ानून व्यवस्था जो भी हो पर इन आरोपियों पर जल्द ही पुलिस का शिकंजा होना जरूरी है अन्यथा कुछ भी होना सम्भव है। शायद जिम्मेदार लोगों को शातिर जिला बदर देवराज सिंह की डायल 100 का अपहरण करने का अपराध याद होगा जिसमें पुलिस प्रशाशन को उसे पकड़ने में एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ा था। इस बिषय पर कुछ लोगो का तो यहां तक कहना है अपराधियों के सिक्कों की खनक के सामने कुछ जिम्मेदार खुद मुजरा कर इनकी महफिल की तवायफ बन जाते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.