रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के मेघनगर विकास खंड के ग्राम ढांढनिया में मगलवार को थांदला क्षेत्र के पूर्व विधायक श्री वीर सिंह भूरिया ने कहा के 30 तारीख को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी के झाबुआ जिले के दौरे पर आने की तैयारियों को लेकर पूरे झाबुआ जिले में बैठकों का दौर चल रहा है। झाबुआ जिले के मेघनगर विकास खंड के ढाढ़निया, खच्चर टोड़ी, रंभापुर, मांडली, मदरानी आदि ग्रामीण अंचलों में भी बैठकों को संबोधित करते हुए क्षेत्र के कांग्रेस के पूर्व विधायक श्री वीर सिंह भूरिया ने कहा कि झाबुआ में होने वाली सभा में हजारों लोग पहुंचेंगे, इसी तरह आप भी अपने अपने क्षेत्रों से अधिक से अधिक संख्या में झाबुआ पहुंचें और कांग्रेस की नीति और रीति के बारे में जानें, गरीबों की पार्टी कांग्रेस पार्टी है।
