हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ सीतापुर (यूपी), NIT:

लहरपुर के मदरसा अरबिया इस्लामिया मिस्बाह उल उलूम नक्काशी नक्कार्ची टोला लहरपुर जिला सीतापुर में निःशुल्क यूनिफॉर्म वितरण समारोह का आयोजन मोहम्मद असद सिद्दीकी अध्यक्ष मदरसा प्रबंध समिति की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में हाजी सिराज अहमद, सलाउद्दीन गौरी समाजसेवी (उपाध्यक्ष राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग उत्तर प्रदेश) एवं सेवक राम संकुल प्रभारी लच्छन नगर उपस्थित रहे।
ड्रेस वितरण कार्यक्रम के अवसर पर मदरसे में अध्ययनरत 600 छात्र छात्राओं को निःशुल्क यूनिफॉर्म वितरित किए गए।
इस अवसर पर आजम सिद्दीकी प्रधानाचार्य, मोहम्मद असजद सिद्दीकी उपसचिव, तरन्नुम फातिमा, राशिद अली, अतीक अहमद, जाबिर खान, शिबू खान, मिसम अब्बास समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
