पंकज शर्मा, तिरला /धार (मप्र), NIT:

जिले में मतदान का प्रतिशत बढाने एवं निष्पक्ष मतदान के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस उद्देश्य से शुक्रवार को तिरला प्रेमनगर के मुख्य मार्गो पर “मानव श्रृंखला” बनाकर आम आदमी को मतदान के महत्व से संबंधी नारों व निष्पक्ष रूप से मतदान करने के लिए जागरूक करने व व्यापक प्रचार -प्रसार करने के लिए यह आयोजन किया गया।
इस मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रैली भी निकाली गई इस रैली व “मानव श्रृंखला” में समस्त विद्यालय के छात्र -छात्राएं व शासकीय अधिकारीगण व जन अभियान परिषद के समस्त मेन्टर्स व बीएसडब्लू के छात्र – छात्राएं एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।
