रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, झाबुआ (मप्र), NIT:

शक्ति की भक्ति में लीन श्रद्धालु पूजन हवन अनुष्ठान व विशेष साधना के जरिए नवरात्रि के दौरान माता की आराधना में लीन हैं। पूजा पाठ के दौर के साथ रात्रि में गरबा पंडालों में भी लोग बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। इसी कड़ी में झाबुआ जिले के मेघनगर विकासखंड के ग्राम फूट तालाब वनेश्वर मारुति नंदन हनुमान मंदिर परिसर में चल रहे।

नवरात्रि महोत्सव के भव्य कार्यक्रम में गुजरात के लोक कलाकारो के साथ स्थानीय लोग भी गरबा रास के जरिए न सिर्फ देर रात तक थिरकते देखे जा सकते हैं ! अपितु अपनी विभिन्न मुद्राओं व शैली के जरिए मंत्रमुग्ध भी कर रहे है। गुजरात को अन्य राज्यों के कलाकारों के साथ ग्रामीण अंचल के नन्हे मुन्ने बच्चे भी देवताओं की वेशभूषा में गरबा नृत्य कर सभी को आकर्षित कर रहे हैं ! लोकप्रिय समाजसेवी सुरेश चंद जैन पप्पू भैया मित्र मंडल राजेश जैन, जैकी जैन, वनेश्वर मारुति नंदन कुटीर समिति फुट तलाव के सभी सदस्य आम व खास की अगवानी कर सत्कार कर रहे हैं।
