वित्त मंत्री के विधानसभा क्षेत्र से हुआ आचार संहिता के उल्लंघन का आगाज: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की गिफ्ट हुई जप्त | New India Times
इम्तियाज़ चिश्ती, दमोह (मप्र), NIT:
वित्त मंत्री के विधानसभा क्षेत्र से हुआ आचार संहिता के उल्लंघन का आगाज: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की गिफ्ट हुई जप्त | New India Times

मध्यप्रदेश में आचार संहिता लगे अभी कुछ देर भी नही हुई कि उसके उल्लघंन के मामले सामने आने शुरू हो गए हैं। प्रदेश में पहला मामला राज्य के वित्त मंत्री जयंत मलैया के विधानसभा क्षेत्र से सामने आया है जहाँ से चुनावी लाली पोप गिफ्ट के रूप में बटने जा रही थी।

वित्त मंत्री के विधानसभा क्षेत्र से हुआ आचार संहिता के उल्लंघन का आगाज: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की गिफ्ट हुई जप्त | New India Times

मध्य प्रदेश राज्य आजीविका मिशन दमोह के द्वारा आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई जा रही है। आचार संहिता लागू होने के बाद मंत्री जयंत मलैया के फोटो लगे थैले में सामान वितरित होने के लिए ले जाया जा रहा था। कांग्रेस की शिकायत पर पहुंचे अधिकारी सामान को जप्त कर लिया है। वितरण सामग्री राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन केंद्र से जप्त हुई है जिसके प्रबंधक अखलेश शुक्ला पर एफआईआर दर्ज की गई है। यह सारी कार्यवाही कांग्रेस की शिकायत के बाद हुई है, जिसे निर्वाचन के अधिकारियों ने वितरित होने वाली सामग्री को जप्त कर थाने भेज दिया है। कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष नितिन मिश्रा ने आरोप लगाया है कि सत्ता पक्ष धड़ल्ले से प्रशासनिक मशीनरी का उपयोग कर रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article